सिंधिया के मंच से उतरते ही बिगड़ी व्यवस्था: आभार समारोह बना ‘भोजन की भगदड़’, वीडियो वायरल

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सम्मान समारोह में उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब कार्यक्रम खत्म होते ही भोजन स्थल पर मौजूद भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। देखते ही देखते आभार समारोह का माहौल ‘भोजन की भगदड़’ में बदल गया और प्लेट व खाने के लिए लोगों के बीच छीना-झपटी जैसी स्थिति बन गई।
यह पूरा घटनाक्रम शिवपुरी का है, जहां हाल ही में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर के सहयोगियों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों, समाजसेवियों, वालंटियर्स और सफाईकर्मियों को सम्मानित करना था, लेकिन समापन के बाद की तस्वीरों ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए।
सम्मान से अव्यवस्था तक का सफर
कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से 16 से 24 मार्च तक चले मेगा स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए इसे “करिश्मा” बताया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में करीब 350 डॉक्टरों और सहयोगियों ने मिलकर 3600 से ज्यादा सर्जरी कीं—जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
मंच से सम्मान और घोषणाओं के बाद जैसे ही सिंधिया कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए, माहौल अचानक बदल गया।
भोजन स्थल पर मची होड़
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही भोज शुरू हुआ, भीड़ एक साथ खाने की ओर दौड़ पड़ी।
लोग प्लेट लेने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए
कई लोग लाइन तोड़कर सीधे टेबल तक पहुंच गए
कुछ जगहों पर मारामारी जैसी स्थिति भी बनी
कुछ ही मिनटों में पूरा आयोजन स्थल अव्यवस्थित हो गया और जिसे जो मिला, वह लेकर हटने लगा।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग खाने की प्लेट और भोजन के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं।
आमजन दे रहे है इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाए –
कुछ लोग इसे “प्रबंधन की बड़ी चूक” बता रहे हैं
तो कुछ इसे “भीड़ की मानसिकता” से जोड़कर देख रहे हैं
आयोजको की व्यस्था पर उठे सबाल —
जहां एक ओर कार्यक्रम का उद्देश्य समाजसेवियों और डॉक्टरों का सम्मान करना था, वहीं दूसरी ओर अंतिम क्षणों में हुई अव्यवस्था ने पूरे आयोजन की छवि पर असर डाला है।
सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है—
क्या इतने बड़े आयोजन में भीड़ प्रबंधन की बेहतर तैयारी नहीं की गई थी?
हर साल आयोजन की घोषणा, लेकिन…
कार्यक्रम में सिंधिया ने हर साल ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की घोषणा भी की, लेकिन इस घटना के बाद भविष्य के आयोजनों में व्यवस्था को लेकर और अधिक सतर्क रहने की जरूरत साफ नजर आ रही है।
शिवपुरी मेल की आयोजको को बिशेष सलाह —
शिवपुरी का यह आयोजन जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी उपलब्धि के लिए याद किया जाना था, वहीं दूसरी ओर भोजन व्यवस्था में हुई अव्यवस्था ने इसे चर्चा का विषय बना दिया। अब देखना होगा कि प्रशासन और आयोजक इस घटना से क्या सीख लेते हैं आतोजको को ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करने से पहले सारी व्यस्थाओ के बारे मे बेहतर प्रबंध करके रखना चाहिए जिससे की कार्यक्रम आव्यबस्थाओ की भेंट न चढ़ सके।
Live Cricket Info







