Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जिले में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने हेतु अपील, गैसीफाइड क्षेत्रों में एलपीजी सरेंडर अनिवार्य

 

शिवपुरी,  जिले में स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ईंधन के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस संबंध में जिले के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि जहां पीएनजी पाइपलाइन का विस्तार हो चुका है, वहां के निवासी एलपीजी गैस के स्थान पर पीएनजी कनेक्शन अपनाएं।
शासन के निर्देशानुसार गैसीफाइड क्षेत्रों में निवासरत उपभोक्ताओं को 90 दिवस के भीतर अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य होगा। पीएनजी कनेक्शन हेतु आवेदन अधिकृत कंपनी थिंक गैस के माध्यम से किया जा सकता है।
पीएनजी गैस के उपयोग के कई लाभ हैं। यह एलपीजी की तुलना में अधिक किफायती है, इसमें बुकिंग की आवश्यकता नहीं होती, 24 घंटे सतत आपूर्ति उपलब्ध रहती है तथा यह अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित भी है।
जिन क्षेत्रों में पीएनजी का विस्तार किया गया है, वहां आवासीय विश्वविद्यालयों, स्कूलों एवं कॉलेजों के कम्युनिटी किचन, निजी हॉस्टल एवं आंगनवाड़ी किचन में पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही बड़े होटल, मैरिज गार्डन एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी पीएनजी का उपयोग सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
जिले में सिटी गैस नेटवर्क के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। साथ ही संबंधित कंपनी को व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट आदि के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.