Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन

10 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष का होगा निर्माण
हर वर्ग के लिए हमारी सरकार काम कर रही है- विधायक देवेंद्र जैन

शिवपुरी,/ शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित मंगलम वृद्ध आश्रम में एक अतिरिक्त कक्ष (हॉल) का निर्माण किया जाएगा। यहां रहने वाले वरिष्ठजनों के लिए इस कक्ष का निर्माण होगा। शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने इसका भूमिपूजन किया। विधायक देवेंद्र जैन ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि से अतिरिक्त कक्ष हॉल निर्माण के लिए उपलब्ध कराई है।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र जैन ने वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों व बालग्रह के बालकों से मुलाकात की। भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। चाहे वरिष्ठजन हो या बालक हो या लाड़ली बहनें हो, सभी के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश दिव्यांगजन आयोग के आयुक्त डॉ अजय खेमरिया, मंगलम अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह, सचिव राजेंद्र मजेजी, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, एसकेएस चौहान, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, रंजीत गुप्ता, विष्णु सोनी, राजेश सिंघल, संजीव भार्गव, विकास शर्मा, मंगलम के संचालकगण एवं सदस्यगण मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक देवेंद्र जैन ने एक दिव्यांग को ऑटोमेटिक बैटरी चलित ट्राई साइकिल भी भेंट की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.