Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शिवपुरी में निराश्रित प्रभुजी व्यक्तियों हेतु आधार पंजीयन शिविर आयोजित, 31 लाभान्वित

शिवपुरी, / जिला प्रशासन शिवपुरी द्वारा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपना घर आश्रम में निवासरत निराश्रित एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रभुजी व्यक्तियों के लिए विशेष आधार पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविर में कुल 31 निराश्रित प्रभुजी व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाए गए। आधार पंजीयन पूर्ण होने से संबंधित हितग्राही अब शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगे। शिविर के दौरान आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूर्ण कर मौके पर ही आधार पंजीयन की प्रक्रिया संपन्न की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उल्लेखनीय है कि अपना घर आश्रम में निवासरत इन निराश्रित व्यक्तियों की संस्था द्वारा समुचित देखभाल की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह पहल उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
शेष लगभग 70 निराश्रित प्रभुजी व्यक्तियों के आधार पंजीयन हेतु पुनः विशेष शिविर शनिवार, 28 फरवरी को अपना घर आश्रम में आयोजित किया जाएगा।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.