8648 रोगियों ने पहले दिन कराया उपचार,

रोटरी क्लब एवं श्रीमंत माधव राव सिधिया स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित हुआ जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर
शिवपुरी,/ रोटरी क्लब इंटरनेशनल एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सीएम राइज स्कूल, शिवपुरी (मेडिकल कॉलेज के पीछे) में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिवस कुल 8648 रोगियों ने पंजीयन कराकर उपचार प्राप्त किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक आयोजित 8 दिवसीय रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन अंतर्गत इस जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है।
प्रथम दिवस शिविर में विभिन्न विभागों में उपचार प्राप्त करने वाले मरीजों की संख्या इस प्रकार रही— डेंटल 207, स्क्रीनिंग 516, नाक-कान-गला (ईएनटी) 678, मेडिसिन 1438, जनरल ओपीडी 2486, गायनो 208, नेत्र रोग 636, ऑर्थो 1387, शिशु रोग 110, मनोचिकित्सा 43, श्वास रोग 123, शल्य चिकित्सा 156, कार्डियोलॉजी 103, नेफ्रोलॉजी 30, न्यूरोलॉजी 255, ऑन्कोलॉजी 32, प्लास्टिक सर्जरी 19, यूरोलॉजी 56 एवं गैस्ट्रोलॉजी 165 मरीजों ने उपचार प्राप्त किया। शिविर में विभिन्न जांच सेवाओं का भी लाभ मरीजों द्वारा लिया गया, जिसमें यूएसजी 376, एक्स-रे 695, पैथोलॉजी 608, एफएनएसी 12, एमआरआई 74 एवं सीटी स्कैन 10 जांचें शामिल हैं।
Live Cricket Info








