Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

नेशनल लोक अदालत में 2292 मामले निराकृत हुए, 3028 व्यक्ति लाभांवित

नेशनल लोक अदालत में 2292 मामले निराकृत हुए, 3028 व्यक्ति लाभांवित

शिवपुरी, / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज 14 मार्च शनिवार को वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का बर्चुअल मोड के माध्यम से न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधिपति, म0प्र0 उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के द्वारा शुभारंभ के पश्चात नेशनल लोक अदालत का जिला मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर भवन में प्रातः 11 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्रीमती शालिनी शर्मा सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री अशोक कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश, श्री विजय तिवारी, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ शिवपुरी, श्री विवेक शर्मा, प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री अरूण कुमार सिंह, पंचम जिला न्यायाधीश, श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, चतुर्थ जिला न्यायाधीश, श्री राजीव राव गौतम, षष्टम जिला न्यायाधीश, श्रीमती रीतु वर्मा कटारिया, सप्तम जिला न्यायाधीश, श्री विधान माहेश्वरी, तृतीय जिला न्यायाधीश, श्रीमती प्राची शर्मा उपाध्याय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवपुरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती रंजना चतुर्वेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जितेन्द्र मेहर, सुश्री प्रिया शर्मा, सुश्री प्रीती परिहार, सुश्री प्रत्यक्षा कुलेश, श्री धर्मवीर सिंह राठौर, जिला अभियोजन अधिकारी, श्री रविकांत वरैया एवं अन्य अति. जिला अभियोजन अधिकारी, उपमहाप्रबंधक विद्युत विभाग श्री व्ही.बी0 उपाध्याय, श्री श्रवण कुमार पटेल, लीगल एड डिफेंस काउंसिल से श्री आलोक श्रीवास्तव, श्री पवन चंदेल, श्री निखिल सक्सेना, श्री मनीष जैन, श्री राधाबल्लभ शर्मा, श्री नुपुर राठौर एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
नेशनल लोक अदालत में जिले की कुल 29 खण्डपीठों का गठन किया गया था। जिनके द्वारा न्यायालयों में लंबित कुल 665 प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित 1627 कुल प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण कर लंबित प्रकरणों में लगभग 63911635/- राशि के अवार्ड पारित किये गये तथा विभागीय प्रकरणों में लगभग 21072459/- रूपये की वसूली हुयी। इस नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा, चैक बाउंस, शमनीय अपराध, वैवाहिक मामले, विद्युत चोरी के मामलों के साथ-साथ सिविल एवं राजस्व मामले निराकरण हेतु रखे गये थे। नेशनल लोक अदालत में मामलों के निराकरण से पक्षकारों में व्याप्त मतभेद का निराकरण होता है साथ ही पक्षकारों के धन एवं समय दोनों की बचत होती है तथा पक्षकारों को लंबी न्यायालयीन प्रक्रिया से छुटकारा मिलता है एवं लोक अदालत में पारित अवार्ड की अपील नहीं होती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सफलता की कहानी
न्यायालय शालिनी शर्मा सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शिवपुरी के यहां लंबित में आवेदिका परिवर्तित नाम प्रीति का विवाह 08.07.2022 को हिन्दू रीति रिवाज के साथ अनावेदक परिवर्तित नाम राकेश के साथ शिवपुरी में संपन्न हुआ था शादी के कुछ समय तक तो अनावेदक ने आवेदिका को अच्छे से रखा उसके बाद अनावेदक ने छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौच और मारपीट करना प्रारंभ कर दिया। आनावेदक कहता था कि तेरे माता-पिता ने दहेज में मुझे कम सामान दिया है इसलिए तू अपने मायके से एक लाख रूपये और मोटरसाईकिल लेकर आ तभी में तुझे अपने साथ खूंगा। आवेदिनका बदनामी के डर से प्रताड़ना सहन करती रही। इसी दौरान आनावेदक और अवेदिका के यहां एक पुत्री का जन्म हुआ । पुत्री के जन्म के बाद अनावेदक के परिवार के सदस्य उसे अत्यधिक परेशान करने लगे। उसके बाद दिनांक 14.05.2024 को आवेदका की जेठानी, अनाववेदक लड़ाई-झगड़ा करने लगे और आवेदिका को घर से निकाल दिया। आवेदिका के द्वारा दिनांक 19.08.2025 को न्यायालय में भरण-पोषण का परिवाद प्रस्तुत किया। लोक अदालत खंडपीठ में दोनों पक्षों को समझाईश दी गई और दिनांक 14.03.2026 को दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया और राजी-खुशी अपने घर चले गये।

सफलता की कहानी
ऐसे ही न्यायालय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शिवपुरी में लंबित प्रकरण में आवेदिका का निकाह 02.08.2021 को शिवपुरी में संपन्न हुआ। दोनों पक्षों के बीच दहेज में मोटरसाईकल को लेकर विवाद हुआ। दहेज की मांग पूरी न होने पर अनावेदिका के ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। और कहा कि अपने मायके से दहेज का सामान लेकर आ तभी तुझे अपने साथ रखूंगा। जिस पर आवेदिका द्वारा दिनांक 16.12.2024 को न्यायालय में भरण-पोषण का दावा प्रस्तुत किया। आज दिनांक 14 मार्च 2026 को लोक अदालत में दोनों दंपत्तियों को समझाईश देकर खुशी-खुशी विदा किया।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.