हेल्दी जीवन, तन और मन को खुश रखना है तो कर लें ये काम,

कोई भी ऐसा नहीं होगा जिसे हेल्दी लाइफ जीने की चाहत नहीं होगी. लेकिन हममें से अधिकांश को हेल्दी लाइफ कैसे जिया जाए, इसके बारे में ठोस जानकारी नहीं होती है. अगर कुछ लोगों को जानकारी भी होती है तो उसे वह पूरा नहीं कर पाते. इसलिए सरकार ने खुद बताया कि आप किस तरह से अपने जीवन को हेल्दी बना सकते हैं, किस तरह से खुद को बीमारी से दूरी बढ़ा सकते हैं और किस तरह खुश रह सकते हैं. सरकार ने तन और मन दोनों को एक साथ खुश रखने के कुछ टिप्स बताए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वस्थ्य जीवन के बारे में टिप्स दिए हैं. अगर कोई भी सरकार की इस बात को मान लें तो वह खुश भी रह सकता है और हेल्दी भी रह सकता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
हेल्दी भोजन में क्या करें शामिलभारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हेल्दी लाइफ के बारे में टिप्स दिए हैं. सरकार का कहना है कि अगर आपको हेल्दी लाइफ जीना है तो सबसे पहले हेल्दी खाना खाइए. अनहेल्दी खाना खाने की वजह से ज्यादातर लोग बीमार होते हैं. इसलिए ज्यादा तली भुनी बाहर की चीजें, पिज्जा, बर्गर, चाइनीज, मोमोज, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चीनी, ज्यादा नमक न खाएं. भोजन में हर दिन अधिक से अधिक ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं. साबुत अनाज के साथ फल और सब्जी ही इंसान के लिए मुख्य रूप से सबसे शुद्ध भोजन है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा है कि इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आइए हम अच्छे स्वास्थ्य से जुड़े छोटे-छोटे कार्यों की शुरुआत करें ताकि हमारा भविष्य बेहतर और मजबूत बन सके.
डांस करने से तन और मन होगा खुश
मंत्रालय ने एक वीडियो में लोगों को सलाह दी कि रोज अपने भोजन में हेल्दी चीजों को शामिल करने के साथ ही सबसे जरूरी काम शरीर को हिलाएं-डुलाएं. शरीर को जितना हिलाएंगे-डुलाएंगे उतना फायदा होगा. इसके लिए आप दौड़ें, वॉक करें, स्ट्रैच करें या डांस करें. इन सबसे शरीर चुस्त-दुरुस्त रहेगा. इसके साथ ही रात को अच्छी नींद लें ताकि शरीर और दिमाग दोनों तरोताजा हो सकें. ज्यादा पानी पिएं ताकि शरीर ठंडा और ऊर्जावान बना रहे. इसके अलावा, बीच-बीच में थोड़ा आराम करें, जिससे मानसिक सेहत भी बनी रहे. मंत्रालय ने कहा इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आइए हम यह वादा करें कि हर दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे.

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info