Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन अंतर्गत करैरा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

शिवपुरी, / रोटरी क्लब इंटरनेशनल एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया मेडिकल सेवा मिशन के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा में आज एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
यह जनहितकारी शिविर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से संचालित माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन तथा रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान 700 से अधिक मरीजों की विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। सभी मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। जांच के उपरांत 100 से अधिक मरीजों में गंभीर या विशेष उपचार की आवश्यकता पाई गई, जिन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर कर विधिवत पंजीकृत किया गया। शिविर की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और त्वरित सेवाओं से क्षेत्रवासियों में संतोष और विश्वास का वातावरण देखने को मिला। ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के मरीजों के लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

कैंप प्रभारी बीएमओ डॉ एन एस कुशवाह एवं मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से लोगों को उनके नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पाती हैं और रोगों की समय रहते पहचान संभव होती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव, मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष शारदा रावत, जिला उपाध्यक्ष पवन लोधी, उपाध्यक्ष नगर परिषद राजीव सिकरवार, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.