शिवपुरी में नशे पर शक्ति देखते पुलिस कप्तान अमन सिंह राठौड़ के आदेश पर नशे’ के खिलाफ कार्यवाही

शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा एवं स्मैक बैचने व अन्य अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियो को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ (IPS) के मार्ग दर्शन में आज दिनांक को थाना प्रभारी अमोला उनि.अशुंल गुप्ता एवं चौकी प्रभारी अमोलापठा उनि.अभिमन्यु सिंह राजावत को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति उम्र करीबन 30 साल का अपने पेन्ट की जेब मे अबैध मादक पदार्थ स्मैक रखा हुआ है, जो नर्सरी के सामने मामौनीखुर्द रोड़ पर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखविर सूचना पर से आरोपी राघवेन्द्र सिंह चौहान उर्फ गुड्डू पुत्र मोहन सिंह चौहान उम्र 30 साल नि. अमोला क्रेशर पुराना अमोला थाना अमोला जिला शिवपुरी म.प्र. के कब्जे से 52 ग्राम स्मैक कीमती 10 लाख 50 हजार रुपये एवं एक ओपो कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 25 हजार रुपये कुल मशरुका 10 लाख 75 हजार रुपये का जप्त कर आरोपी को आज दिनांक को गिरफ्तार कर आरोपी एवं आरोपी की पत्नि कुमकुम राजा चौहान के विरूध्द अपराध क्रमांक 31/26 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस.एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण मे आरोपी के साले राजाबाबू एवं स्मैक सप्लायर के संबंध मे अनुसंधान कार्यवाही की जा रही है। आरोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू चौहान एक आदतन अपराधी है जिस पर कुल 05 अपराध पंजीबद्ध है, आरोपी से पूर्व में 10.37 ग्राम स्मैक जप्त कर थाना अमोला में अपराध क्र. 135/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध है। आरोपी को आज दिनांक को माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया जहां से उसको जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, उनि अभिमन्यु सिंह राजावत, प्र.आर भजनलाल शाक्य , प्रआर. दीपक उपाध्याय आर. ब्रजराज सिंह ,आर. प्रदीप कुमार , आर. आकाश शाक्य, आर. कुलदीप , आर. रामनरेश राठोर , आर चालक मोहित शर्मा , आर. अतर सिंह , आर. संजीव श्रीवास्तव , आर. हिम्मत सिंह , आर. मनोज , आर. हीरेन्द्र सिंह , सैनिक जीतेन्द्र कलावत की सराहनीय भूमिका रही।
Live Cricket Info








