Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शिवपुरी जिले की परिबहन चौकी सिकंदरा बनी अबैध बसूली का अड्डा ——

शिवराज सरकार के अंतिम चरण मे बंद हुई परिवहन चौकिया मोहन सरकार मे पुनः बसूली के लिए हुई बिख्यात —
सिकंदरा चौकी से निकलने वाले बाहन चालकों से हर दिन बसूली के नाम पर हो रहा तांडव —*
सिकंदरा चौकी पर बसूली को लेकर बाहन चालकों ने आत्मदाह की कोशिश सहित कई बार लगा लिया सड़क पर जाम।
गुंडई अंदाज मे बीच सड़क पर बेरिकेट लगाकर हो रही अबैध बसूली पर सफेदपोशो सहित प्रशासनिक अधिकारियो ने साधी चुप्पी।

(संजीव पुरोहित,सम्पादक)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिवपुरी। प्रदेश भर मे परिवहन बिभाग पर अबैध बसूली का दाग़ दबे शब्दों मे लोगो की जुबान पर सदेब ही बना रहता है पूरे प्रदेश भर मे परिवहन बिभाग का ऐसा एक भी कार्यालय नहीं जहा पर किसी भी बेध कार्य के लिए अबैध रूप् से रिश्वत न ली जाती हो वही अगर बात करे परिबहन बिभाग के अंतर्गत संचालित परिवहन चौकी सिकंदरा की तो पिछले कई माह से इस चौकी पर खुलेआम बाहन चालको से बाहन चेकिंग के नाम पर अबैध बसूली की जा रही है हर दिन अबैध बसूली न देने को को लेकर बाहन चालक मुख्य हाइबे को घंटो जाम करते नजर आते है लेकिन फिर भी इस पर किसी जिम्मेदार अधिकारी ने रोक लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।
सिकंदरा परिवहन चौकी पर बीच हाइबे पर बेरिकेट लगा लगाकर बाहनो से खाकी बर्दी मे मुह पर डकैतो की माफिक कपड़ा बांधकर हो रही बसूली।
उत्तरप्रदेश और मध्य्प्रदेश की सीमा पर स्थित सिकंदरा परिवहन चौकी का निर्माण सिर्फ इसलिए किया गया था की एक जिले की सीमा से दूसरे जिले की सीमा मे आने जाने वाले बाहनो के दस्ताबेज चेक करके बाहन एक जिले से दूसरे जिले की सीमा मे सकुशल रूप से आबागमन कर सके लेकिन बर्तमान मे सिकंदरा परिवहन चेक पोस्ट पर स्थिति बेहद कष्टप्रद है जिन लोगो को बाहनो के दस्ताबेज चेकिंग का जिम्मा सौंपा गया है वही लोग खाकी बर्दी पहनकर डकैतो की माफिक मुह पर कपड़ा बांधकर परिवहन चौकी से निकलने वाले बाहनो से दस्ताबेज चेकिंग के नाम पर बाहन चालको से अबैध बसूली करने मे मस्त है हर समय दिन हो या रात सिकंदरा परिवहन चौकी पर बेरिकेट लगाकर खाकी बर्दी मे मुह पर कपड़ा बांधकर बाहनो से बसूली करते हुए देखा जा सकता है आखिर खाकी बर्दी वालो को मुह पर कपड़ा बांधकर बाहन चेकिंग करने की आवश्यकता क्या पड़ती है यह आज तक कोई भी आमजन नही समझ पाया खेर जिले के आर टी ओ सहित जिलाधीश महोदय इस मामले पर संज्ञान क्यू नही ले रहे ये आज तक हर इंसान की समझ से परे है ।


सिकंदरा परिवहन चौकी पर आये दिन अबैध बसूली को लेकर होते रहते है बाहन चालको से झगड़े और मारपीट वही कई बार लग जाता है घंटो जाम फिर भी जानकर है अनजान जिले के बरिष्ठ अधिकारी।
सिकंदरा परिवहन चौकी है परिवहन बिभाग द्वारा खाकी बर्दी पहनकर मुह पर काला कपड़ा बाँधकर बाहन चेकिंग के नाम पर बाहन चालको से अबैध बसूली आम बात हो चली है हर दिन किसी न किसी बाहन चालक से अबैध बसूली की राशी न देने को लेकर झगड़े मारपीट जैसी स्थितिया निर्मित होती रहती है कई बार बाहन चालक अबैध बसूली की राशी न देने को लेकर मुख्य हाइवे को घंटो कर चुके है जाम लेकिन इसके बाद भी आज दिनांक तक इस परिवहन चौकी पर अबैध बसूली रुकने का नाम नही ले पा रही है बल्कि और तो और मुख्य मार्ग पर बेहद गुंडई और दबंगई अंदाज मे खुलेआम अबैध बसूली की जा रही है लेकिन आज तक इस पर रोक लगना शायद मुश्किल ही जान पड़ता है।
शिवपुरी जिले के जिलाधीश महोदय से आमजन और बाहन चालको ने इस अबैध बसूली को बंद करने के लिए गुहार लगाई है जिससे इस अबैधानिक कार्य पर लगाम लगाई जाकर इसे बंद किया जा सके
सिकंदरा परिवहन चौकी पर हो रही बाहनो की चेकिंग के नाम पर परिवहन बिभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही अबैध बसूली से तृष्ट होकर सभी बाहन चालको और आमजन ने शिवपुरी जिले के आर टी ओ और जिलाधीश महोदय से गुहार लगाई है की इस परिवहन चौकी पर हो रही अनैतिक गतिबिधियों को बंद करने के लिए मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है वही कुछ बाहन चालको को यह भी कहते सुना है की इस परिवहन चौकी पर हो रही अबैध बसूली का हिस्सा सभी बरिष्ठ अधिकारियों तक हर माह एक फिक्स राशि के रूप मे भेजा जाता है इसी का परिणाम है की यह सब बीच सड़क पर खुल्लमखुल्ला रूप् से किया जा रहा है और इसे रोकने की कोई भी अधिकारी हिम्मत नही जुटा पा रहा है।
आखिर खाकी बर्दी वालो को मुह पर कला कपड़ा बाँफहकर क्यू बाहन चेकिंग करना पड़ रही है यह आज तक समझ से परे है बेहद चिंतनीय है।
सिकंदरा परिवहन चौकी पर तैनात किये गये खाकी बर्दी धारियों द्वारा चेक पोस्ट से निकलने वाले बाहनो से बीच सड़क पर बेरिकेट लगाकर मुह पर कला कपड़ा बांधकर बाहनो के दस्तबरज चेकिंग के नाम पर अबैध बसूली की जा रही है आखिर क्यू मुह ढँक कर करना पद रहे है बाहनो के दस्ताबेज चेक यह सब सिर्फ इसलिए किया जा रहा है की इस चेक पोस्ट पर की जाने वाली इस खुल्लमखुल्ला अबैध बसूली मे बसूली करने वाले कर्मचारियों का चेहरा कोई न देख सके और् न ही किसी कैमरे मे कैद हो सके इसीलिए मुह पर काला कपड़ा बांधकर की जा रही है मुख्य हाईवे पर खुल्लमखुल्ला अंधाधुंध रूप से निकलने वाले बाहनो से अबैध बसूली लेकिन इस काले कृत्य को रोकने की आज तक किसी ने हिम्मत नहीं जुटा सकी जबकी इस मुख्य मार्ग से सेकड़ो सफेदपोश और प्रशासनिक अधिकारी हर दिन निकलते है लेकिन किसी ने भी यह रुकने की जेहमत तक नहीं उठा सकी इससे यह कहना गलत नहीं होगा की इस काले कृत्य मे सभी हिस्सेदार बनकर दे रहे है अपना अपना खुला संरक्षण।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.