शहर में संचालित अवैध खनिज भण्डारण का किया गया निरीक्षण, किए प्रकरण दर्ज

खनिज भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध अवैध रेत भण्डारण पाए जाने पर किए प्रकरण दर्ज
शिवपुरी-कलेक्टर के आदेशानुसार खनिज अधिकारी राम सिंह उईके के मार्गदर्शन में गत दिवस तहसील शिवपुरी अन्तर्गत खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास द्वारा खनिज दल के साथ शिवपुरी शहर मे विभिन्न स्थलों पर संचालित अवैध भण्डारणों का निरीक्षण किया गया जिन भण्डारणकर्ताओं द्वारा भण्डारण अनुज्ञप्ति स्वीकृति संबंधी किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये ऐसे खनिज भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध अवैध रेत भण्डारण के प्रकरण दर्ज किये गये ।
इस निरीक्षण में जितेन्द्र राजाबत, फतेहपुर चौराहा के पास स्थित फड पर अवैध रेत भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया गया भण्डारणकर्ता द्वारा खनिज के विक्री के संबंध में रायॅल्टी पारपत्र मौके पर प्रस्तुत किये गये परन्तु भण्डारण अनुज्ञप्ति स्वीकृत नही होने की स्थिति में प्रकरण दर्ज करते हुये भण्डारण स्थल से एक ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त किया गया। इसके अलावा गिर्राज प्रेटोल पम्प के पास स्थित भण्डारण स्थल का निरीक्षण किया गया जिसके संचालक ग्राम सीताराम कुशवाह एवं पार्टनर विजय सिंह राणा के विरूद्ध अवैध रेत भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया गया भण्डारणकर्ताओ द्वारा मोके पर खनिज के संबंध मे रायॅल्टी पारपत्र आदि प्रस्तुत नही किये जाने से तथा भण्डारण अनुज्ञप्ति स्वीकृत नहीं होने से दोनो के विरूद्ध अवैध रेत भण्डारण का प्रकरण दर्ज करते हुये रेत जप्त की गई।
इसी तरह नमोनगर तिराहे पर स्थित फड संचालक रवि धाकड के भण्डारण का निरीक्षण किया गया भण्डारणकर्ता द्वारा किसी भी प्रकार की भण्डारण अनुज्ञप्ति स्वीकृति संबंधी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये अत: अवैध भण्डारण होने से भण्डारण स्थल से एक ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त कर अवैध रेत भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त सभी वाहनों को थाना यातायात की सुरक्षा मे प्रकरण के निराकरण होने तक रखा गया है। उक्त सभी भण्डारणकर्ताओ के विरूद्व खनिज भण्डारण अधिनियम के तहत अवैध भण्डारण के प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड की राशि निर्धारण हेतु कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किये जावेगें।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







