Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पोहरी एवं करेरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु बजट में 322 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

शिवपुरी/ सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह के प्रयासों से मध्यप्रदेश के बजट में ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पोहरी एवं करेरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 322 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
सांसद श्री कुशवाह ने ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पोहरी ओर करेरा विधानसभा में इन विकास कार्यों को मिली बजट में मंजूरी

पोहरी ओर करेरा विधानसभा में 9 विकास कार्यों को बजट में मंजूरी मिली है। जिसमें पिपरसमा से बिलौआ मार्ग व्हाया छर्च 63 किलोमीटर (63करोड़), शिवपुरी जिले में मगरौनी-नरवर के बीच सिंध नदी पद जलमग्नीय पुल का निर्माण (35.91 करोड़), डबरा-भितरवार-हरसी-नरवर मार्ग के कि.मी. 61/2 में वृहद पुल का पुनर्निमाण (59.91 करोड़), मगरोनी तिराहा से अस्पताल होते हुए बस स्टेंड तक सी.सी. रोड 0.8 किलोमीटर (1.0 करोड़ ), करैरा-भितरवार रोड़ मुडैनी होते हुए सिद्धेश्वर तक निर्माण 3.5 किलोमीटर (4.7 करोड़), गोवरा से गोंदरी मार्ग 2 किलोमीटर (1.77 करोड़), झिरी बस स्टैण्ड से मुस्लिम बाजार होतु हुए नगर रोड़ तक मार्ग 2 किलोमीटर (2.01 करोड़), सतनवाड़ा-नरवर मार्ग के कि.मी. 14/4 सिंध नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य (54.38 करोड़), NH 27 से साँड बिलहरी मार्ग 53 किलोमीटर (100 करोड़) की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त स्वीकृतियों से क्षेत्र में सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को गति मिलेगी तथा आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.