एमपी के राजघाट से यूपी में मुनिपुंगव श्रीसुधासागर जी महाराज ने किया प्रवेश

एमपी के राजघाट से यूपी में मुनिपुंगव श्रीसुधासागर जी महाराज ने किया प्रवेश
अतुल जैन ( बामोरकला संबाददाता )
राज्य सरकार ने किया राजकीये अतिथि यूपी घोषित
प्रदेश वासियों ने भरपूर लाभ मिला नवतीर्थ पंच कल्याणक रथ उत्सव सभी का मिला आनंद- विजय धुर्रा

बामौर कलां — राष्ट्र संत मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ ने अशोक नगर जिले के राजघाट से उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में प्रवेश किया जहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि राष्ट्र संत मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज को राजकीय अतिथि घोषित किया गया जहां प्रदेश भर के भक्तो ने बड़े उत्साह से परम पूज्य गुरुदेव की भव्य आगवानी की वहीं मप्र सीमा ग्राम पहुंच कर भावभीनी विदाई देते हुए चरण वंदना की
मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि अशोक नगर पंच कल्याणक विश्व शांति महायज्ञ के बाद तीर्थोदय गोलाकोट तीर्थ खनियांधाना बामौर कलां सहित अन्य प्रमुख स्थानो पर श्री मद् जिनेन्द्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा विश्व शांति महायज्ञ विमान महोत्सव के बाद बामौर कलां से ललितपुर जिले के सैरोनजी तीर्थ क्षेत्र में परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ की भव्य आगवानी हुई
बामौर कलां विमान महोत्सव में हुआ विद्यालय पशु चिकित्सा का हुआ शिलान्यास
युपी प्रवेश के पहले सीमांत नगर वामौर में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज विद्यालय एवं सुधा सागर पशु चिकित्सा भवन का शिलान्यास मोदी परिवार बामौर कलां अशोक नगर से अशोक कुमार अमोल कुमार विनोद कुमार मोदी गारमेंट परिवार द्वारा भव्य शिलान्यास परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में वाल ब्रह्मचारी प्रदीप भईया सुयश अशोक नगर के मंत्रोच्चार के बीच किया गया इसके पहले जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्ति धारा की गई जिसका सौभाग्य जैन समाज अशोक नगर के मंत्री विजय धुर्रा ,राजकुमार जैन ,भानु चौधरी, अमोल जैन बामौर कलां सहित अन्य भक्तों को मिला इस दौरान कलशा भिषेक फूलमालाओं का आयोजन किया गया जिसका सौभाग्य धर्मचंद सौरव कुमार अथाईखेडा सहित अन्यभक्तों को मिला।इस दौरान मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि परम पूज्य के सान्निध्य का मध्य प्रदेश वासियों ने भरपूर लाभ लिया इस दौरान पंच कल्याणक महोत्सव विश्व शांति महायज्ञ विमान महोत्सव सहित अन्य भव्य आयोजन हुए
बिश्व शांति महायज्ञ आप कर रहे हैं तो हम भी शामिल हो जायेंगे –मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज

इस दौरान मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ने कहा कि वार्षिक विमान महोत्सवों में भगवान जिनेन्द्र देव मन्दिर से बाहर निकल कर सर्वसमाज को अपनी कृपा से परिपूर्ण करते हुए सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं वार्षिक विमान महोत्सव में के गंधोदक में प्रतिदिन के गंधोदक से हजारों गुना अधिक ताकत होती है युपी वाले भी भावना लेकर आयें है सभी को बहुत बहुत आशीर्वाद जव आप लोगों ने भी विश्व शांति महायज्ञ करने का मन वना लिया तो हम भी तुम्हारे महोत्सव में शामिल हो कर जगत कल्याण की कामना तो कर ही सकते हैं इस दौरान वामौर पहुंचकर जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल उपाध्यक्ष अजित वरोदिया राजेन्द्र अमन मंत्री विजय धुर्रा राजेश कुमार इंजिनियर थूवोनजीकमेटीके शिरोमणि संरक्षण शालू भारत परम संरक्षक विनोद मोदी गोलू बाझल सत्यम जैन धुर्रा अलोक रानीपुर सार्थक जैन पारस गोल्डन सहित अन्य भक्तों ने परम पूज्य को श्री फल भेंट किये
Live Cricket Info






