शिवपुरी मे 12 घंटो मे दो सड़क हादसे —-
बाहनो की तेज गति बन रही है हादसों की बजह।

बदरवास में 12 घंटे में दो दर्दनाक सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत — पिता-पुत्र भी शामिल
शिवपुरी मेल प्रतिनिधि, शिवपुरी
शिवपुरी / बदरवास क्षेत्र में 12 घंटे के भीतर हुए दो भीषण सड़क हादसों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इन हादसों में कुल तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पिता-पुत्र भी शामिल हैं।

ओवरब्रिज पर चालक को कुचलकर मौत
बदरवास थाना क्षेत्र के घुरवार ओवरब्रिज पर मछलियों से भरे एक बुलेरो वाहन के चालक को पीछे से आ रही खीरे से भरी गाड़ी ने कुचल दिया।
जानकारी के अनुसार, मछली से भरा वाहन मंदसौर से गोरखपुर जा रहा था। मंगलवार सुबह चालक ने ओवरब्रिज पर गाड़ी रोककर पीछे खड़े होकर पेशाब करना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही खीरे की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई और शव खीरे वाली गाड़ी के बोनट में फंस गया। खीरे की गाड़ी का चालक भी घायल हुआ लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पहचान मंदसौर निवासी बलराम सिंह के रूप में की है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत
सोमवार शाम सड़ तिराहे पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी।
बिजरौनी निवासी इमरत जाटव अपनी पत्नी और बेटे रूपेश के साथ बाइक से बदरवास जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में इमरत जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
रूपेश को पहले बदरवास स्वास्थ्य केंद्र और फिर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी भी मौत हो गई।
गांव में छाया मातम
पिता-पुत्र के शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद जब गांव बिजरौनी पहुंचे, तो एक साथ दोनों की अर्थी उठी।
पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। यह दृश्य देख पूरा गांव भावुक हो उठा और हर घर में शोक का माहौल छा गया।
इन लगातार हादसों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की
Live Cricket Info









