Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शिवपुरी को नरवाई विहीन जिला बनाना है- कलेक्टर

नरवाई न जलाने के लिये कृषकों को गाँव-गाँव जाकर जागरूक किया जायेगा

शिवपुरी,/ कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में कम्बाईन हार्वेस्टर मालिक/संचालकों, बडे एवं उन्नतशील कृषकों तथा कृषक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नरवाई न जलाने हेतु एवं कम्बाईन हार्वेस्टर से गेहूँ फसल कटाई उपरान्त शेष फसल अवशेष का स्ट्रारीपर से भूसा बनाकर निपटान करने की समझाईश दी गई।
कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि शिवपुरी जिले को नरवाई विहीन जिला बनाना है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर कृषकों को पराली न जलाने के संबंध में जागरूक करना होगा। नरवाई जलाने की घटनायें सैटेलाइट द्वारा प्रदर्शित होती है। रवी 2025 में जिले में लगभग 750 घटनायें नरवाई जलाने की दर्ज हुई थी। इस वर्ष जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को शून्य करना है, यदि किसी के द्वारा नरवाई जलाने की घटना की जायेगी तो उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस वर्ष में नरवाई जलाने वाले ग्रामों में कर्मचारी/अधिकारियों द्वारा बैठक तथा सभायें करके कृषकों को नरवाई न जलाने हेतु जागरूक किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, प्रबंधक उद्योग विभाग अरविंद महेश्वरी, उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया, सहायक संचालक कृषि, सहायक कृषि यंत्री, समस्त विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ कृषक संगठन के प्रतिनिधि श्री धाकड तथा लगभग-75 कम्बाईन हार्वेस्टर मालिक अथवा संचालक एवं कृषक उपस्थित थे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.