युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला आज

युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला आज
- शिवपुरी, 25 फरवरी 2026/ सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार 26 फरवरी को प्रातः 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय परिसर जिला न्यायालय के सामने कोर्ट रोड शिवपुरी जिला शिवपुरी में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेला में एक ही मंच पर रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध कराने आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित किया जाता है। इसमें प्रदेश की निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनिया चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात, फोन पे प्रा.लि. शिवपुरी, यजाकी इण्डिया प्रा.लि.अहमदाबाद, ग्रेन्युअल ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर, सागर, एल.आई.सी. शिवपुरी, दा हाईटेक गियर प्रा.लि.भिवाड़ी राजस्थान, मारूती सुजुकी गुजरात, वनस्थली विधावेेेली शिवपुरी, नूमेक्स ग्रुप प्रा.लि. बादी हिमाचल प्रदेश, आई.एफ.एफ.डी मैन्युफैक्चरर, एलाईड रिसोर्स मेनेजमेंट सर्विस इण्डिया प्रा.लि.पीथमपुर धार, आईसर एकेडमी शिवपुरी, नीडेक इण्डिया प्रा.लि.नीमराना राजस्थान, इंडसिंड बैंक ऑल एम.पी., महिंन्द्रा एण्ड महिंन्द्र ट्रेक्टर अजमेर रोड जयपुर सहित अनेक कंपनियां शामिल होंगी जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता 8वी /10वी /12वी / स्नातक एवं आईटीआई हैं और 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के भाग ले सकते है। साथ ही ऐसे विभाग जिनमे स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजना संचालित होती है उनके हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरण किया जायेगा।
समाचार क्रमांक 105/2026 —00—
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







